वॉरियर्स ने खिताबी मुकाबला सात विकेट से जीता, अमित की फिफ्टी
अमित (59 रन, 28 गेंद, 3 चौके, 6 छक्के) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वॉरियर्स ने स्टार्स को सात विकेट से मात देकर जैक्स प्रो क्रिकेट लीग के खिताब पर कब्जा जमाया। मंगलवार को वीआईपी रोड स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी स्टार्स ने निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। रवि 65 रन बनाकर नाबाद रहे। वॉरियर्स से तन्मय ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर बल्लेबाज रिषभ 45 और अमित ने 59 रन की आक्रमक पारी खेली। टीम ने 9.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। स्टार्स से सोनू ने दो विकेट झटके। विजेता टीम की ओर से अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्टार्स से टूर्नामेंट में 457 रन बनाने वाले रवि मैन ऑफ द सीरिज रहे।