पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबॉल: जूनियर खिलाड़ियों को तैयार करने 22 से होंगे मुकाबले

फुटबॉल: जूनियर खिलाड़ियों को तैयार करने 22 से होंगे मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने सप्रे स्कूल मैदान में चल रहे समर कैंप में एशियन फुटबॉल फेडरेशन ग्रास रूट डे सेलिब्रेट किया गया। इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे इस प्रोग्राम के तहत 22 मई से 6 से 8 वर्ष और 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए 5-ए साइड और 7-ए साइड मुकाबलों का आयोजन कराया जाएगा। ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी में एक हफ्ते तक चलने वाल टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शेरा क्लब में कराया जा सकता है। राज्य में रायपुर में ही केवल गर्ल्स खिलाड़ियों का मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। मुकाबले में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें ग्रास रूट प्रोग्राम के तहत साल भर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए मंगलवार को सप्रे स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे युवाओं के बीच मैच कराया गया और उन्हें इस प्रोग्राम की जानकारी दी गई। इसके अलावा दुर्ग में भी 20 मई से इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...