समर कैंप: 20 खिलाड़ियों को दी जा रही है तीन खेलों की ट्रेनिंग
रायपुर| खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से नेटबॉल, रोलबॉल और टेनीक्वाइट का 21 दिवसीय समर कैंप सालेम इंग्लिश स्कूल में भी लगाया गया है। 21 मई तक आयोजित इस कैंप में अंडर-10 से अंडर-17 गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में तीनों खेलों में 20 से अधिक खिलाड़ी शामिल हाे रहे हैं। कैंप के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के ट्रेनिंग का समय सुबह 6.30 से 8 बजे और शाम 4.30 से 6.30 बजे तक रखा गया है। विभाग की ओर से कई जगह कैंप लगाए गए हैं जिससे नए खिलाड़ियों को इससे जोड़ा जा सके।