पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदर और बैजनाथपारा में एलईडी नहीं लगने से लोग हो रहे परेशान

सदर और बैजनाथपारा में एलईडी नहीं लगने से लोग हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | सदर बाजार और बैजनाथपारा वार्ड के कई इलाकों में अब तक एलईडी लाइट नहीं लगाई गई है। इससे वार्ड के कई इलाके अंधेरे में हैं। कंपनी यहां एलईडी लाइट नहीं लगा रही है। अब चूंकि पुराने सिस्टम से ट्यूब लाइट नहीं लगानी है इस वजह से निगम भी लाइट नहीं लगा रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। वार्ड के पार्षदों ने इसकी शिकायत की है। नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश पर एनर्जी एफिसिएंसी सर्विस लिमिटेड पूरे शहर में पुरानी लाइटों को एलईडी लाइट से बदल रही है। इसके बावजूद शहर के कुछ इलाकों में लाइटें अभी तक नहीं बदली जा सकी है। निगम एलईडी लाइट लगाए जाने की अनिवार्यता की वजह से दूसरी लाइट नहीं लगा रहा है।



पार्षदों की शिकायत के बाद सभापति के कहने पर जोन कमिश्नर ने कंपनी के अधिकारियों की क्लास लेकर उनसे जवाब तलब किया। उसके बाद तत्काल एलईडी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षदों ने रामकी कंपनी के काम को लेकर भी नाराजगी जताई। इन वार्डों के कई इलाकों में कचरा गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। जोन कमिश्नर ने कंपनी के अफसरों को सभी जगह कचरा गाड़ी ले जाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...