एग्जाम अलर्ट... मॉस्टर आफ डेंटल सर्जरी की परीक्षा 21 से
रायपुर | मॉस्टर आफ डेंटल सर्जरी की परीक्षा 21 मई से 24 मई तक होगी। इसके लिए फार्म भरवाया जा चुका है। आयुष विवि के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बाद में किया जाएगा। प्रदेश के छह निजी कॉलेजों में एमडीएस की 110 से ज्यादा सीटें हैं। राजधानी स्थित प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज में पीजी की एक भी सीट नहीं है।