पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8वीं के 17,158 छात्रों को सी ग्रेड और 5वीं में 15,754 को ग्रेड बी

8वीं के 17,158 छात्रों को सी ग्रेड और 5वीं में 15,754 को ग्रेड बी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | आरटीई लागू होने के बाद पहली बार सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की पांचवीं-आठवीं परीक्षा एक साथ शिक्षा विभाग की देखरेख में हुई। मंगलवार को जिला शिक्षा विभाग से इसके नतीजे घोषित किए गए। आठवीं में कुल 41,889 विद्यार्थी थे। इसमें से 17,158 को ग्रेड सी मिला। जबकि पांचवीं का रिजल्ट इससे थोड़ा बेहतर रहा। कुल 39,069 विद्यार्थियों में से 15,754 ने ग्रेड बी पाया। यानी इन्हें 60 से लेकर 80 फीसदी तक अंक मिले। दोनों कक्षाओं में करीब दस फीसदी विद्यार्थी कमजोर मिले। इन्हें ग्रेड डी दिया गया। लेकिन विद्यार्थियों को ग्रेड डी मिलना इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि वे बच्चे काफी कमजोर हैं, इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।



ऐसे बच्चों की संख्या सरकारी व प्राइवेट दोनों स्कूलों में करीब एक जैसी ही मानी जा रही है। आठवीं के कुल 41,889 बच्चों में से 4,138 का रिजल्ट कमजोर रहा। जबकि पांचवीं में 39,069 में से 3,444 विद्यार्थियों को 40 फीसदी से कम अंक मिला। जिला शिक्षा अधिकारी एएन.बंजारा ने अपने दफ्तर में नतीजे घोषित किए। उनका कहना है कि पांचवीं व आठवीं दोनों कक्षाओं के नतीजे अच्छे आए हैं। पांचवीं में 14.51 और आठवीं में 10.98 फीसदी को ए ग्रेड मिला। बी व सी ग्रेड पाने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है। जिन बच्चों के नतीजे कमजोर आए हैं, अगली कक्षाओं पर उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए शिक्षा सत्र में इन पर ज्यादा फोकस रहेगा।

ऐसे तय हुआ ग्रेड :

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पांचवीं-आठवीं का रिजल्ट ग्रेड के आधार पर तैयार किया गया। ए से लेकर डी तक अंकों के आधार पर इसे तय किया गया। जैसे विद्यार्थी को 80 फीसदी या उससे अधिक अंक मिला हो तो उसे सबसे टॉप ग्रेड यानी ए दिया जाएगा। 60 से लेकर 79 फीसदी तक को ग्रेड बी की श्रेणी में रखा गया है। 40 से लेकर 59 फीसदी को ग्रेड सी और 40 से कम अंक पाने पर ग्रेड डी देने का सिस्टम है।

खबरें और भी हैं...