- Hindi News
- National
- आरटीई से दाखिले के लिए सात दिन में मिले 7500 फॉर्म, महीने के अंत में खुलेगी लॉटरी
आरटीई से दाखिले के लिए सात दिन में मिले 7500 फॉर्म, महीने के अंत में खुलेगी लॉटरी
आरटीई से प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए होड़ मची है। इसके तहत जिले के स्कूलों के लिए सात दिनों में ही 7500 तक आवेदन मिले हैं। अंतिम तारीख तक इस बार आवेदन का आंकड़ा करीब दस हजार तक होने की संभावना है। माह के अंत में लॉटरी के माध्यम सीटें बांटी जाएगी।
अफसरों का कहना है कि मई के पहले सप्ताह से बंटी सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलने लगेगा। स्कूल खुलने के पहले तक प्रवेश की पूरी प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। जिले में पिछली बार 822 प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए नर्सरी से लेकर पहली तक 9574 सीटें आरक्षित थी। लेकिन इस बार स्कूलों की संख्या कम होने के साथ ही सीटों की संख्या भी घटी है। इस बार करीब 770 स्कूलों में साढ़े आठ हजार सीटें हैं। इन सीटों के लिए शिक्षा विभाग को सात दिनों में साढ़े सात हजार तक मिले हैं। हालांकि, यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि इस बार कितने स्कूलों की ज्यादा डिमांड है और कितने स्कूल ऐसे हैं जहां प्रवेश के लिए पैरेंट्स की दिलचस्पी नहीं है। लेकिन एक बात जरूर है कि इस बार कई बड़े प्राइवेट स्कूलों ने दाखिले के 10 से लेकर 15 तक सीटें दी हैं। इसे लेकर आवेदन भी आ रहे हैं। अफसरों का कहना है कि इस बार आरटीई के तहत खुद निजी स्कूलों में अपना डाटा अपडेट किया है। खुद उन्होंने ही आरक्षित सीटों की जानकारी अपडेट की है। इसके तहत ही विद्यार्थियों के आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। करीब 24 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने खुद को अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूल के नाम पर आरटीई से बाहर बताया है। इसे लेकर इन स्कूलों से दस्तावेज मंगाया गया है।
इस मामले में जांच की जाएगी।
नर्सरी में ज्यादा सीटें :
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार नर्सरी, केजी-1, केजी-2 और कक्षा पहली में उम्र के अनुसार प्रवेश दिया गया था। इस बार नर्सरी, केजी-1 और कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाना तय किया गया है। इसके तहत आवेदन मंगाए गए हैं। केजी-1 और कक्षा पहली की तुलना में इस बार नर्सरी की सीटें ज्यादा है। इसके तहत ही ज्यादातर आवेदन आ रहे हैं।
यह प्रक्रिया खत्म होने के बाद बाद पैरेंट्स के मोबाइल पर आवेदन से संबंधित सूचना जाएगी। फिर मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में लॉटरी होगी। इसके बाद फिर पैरेंट्स को उनके मोबाइल पर एक मैसेज जाएगा कि किस स्कूल में बच्चे को सीट मिली है।
पहली क्लास की अपेक्षा इस बार नर्सरी में ज्यादा सीटें
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आरटीई के इस बार ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। वेबसाइट eduportal.cg.nic.in/rte/student/studentregistration.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत एक किमी क्षेत्र व उसके आस-पास स्थित स्कूलों के लिए आवेदन किया जा सकता है।