पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोन व वार्डों के बंटवारे में गलती 40 फीसदी आवेदन हो रहे निरस्त

जोन व वार्डों के बंटवारे में गलती 40 फीसदी आवेदन हो रहे निरस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

राजधानी में दुकानों के बनने वाले ऑनलाइन गुमास्ता लाइसेंस में गड़बड़ी उजागर हुई है। वेबसाइट के साफ्टवेयर में जोन व वार्डाें के बंटवारे में बड़े पैमाने पर गलती दिखाई दे रही है। ज्यादातर जोन के दुकानों का आवेदन दूसरे जोन में दिखाई दे रहा है। इसलिए हर महीने 40 फीसदी आवेदन निरस्त हो रहे है।

शेष पेज 2 पर

एक जोन के वार्ड दूसरे जोन में दिखा रहा, वार्ड के बंटवारे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, ऑनलाइन आवेदन नहीं जमा हो रहे।

ऐसे समझें, किस तरह हुई है गड़बड़ी

वार्ड विभाजन में हुई गलती

वार्ड क्रमांक 16, जोन नंबर 5 में आता है दुकान का लाइसेंस बनवाने ऑनलाइन आवेदन करने पर वेबसाइट में यह दुकान जोन नंबर 7 में दिखा रहा है। इसी तरह जोन 7 का वार्ड 15, जोन-5 में शो कर रहा है।

मैपिंग में गड़बड़ी के चलते आ रही होगी दिक्कत

इस तरह की गड़बड़ी मैपिंग के दौरान हो गई होगी। टेक्निकल डिपार्टमेंट को बोलकर पता करवाएंगे, कि आखिर क्यों इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। आशीष टिकरिहा, अपर आयुक्त नगर निगम

दो जोनों के बीच फंसे वार्ड

जोन क्रमांक 4 का वार्ड 36 जोन क्रमांक 7 के बीच में फंसा हुआ है। इसी तरह वार्ड 39, 57 समेत दो दर्जन से ज्यादा वार्ड दो जोनों के बीच में फंसे हुए है। इस वजह से फॉर्म भी नहीं भर पा रहे है।

खबरें और भी हैं...