आईटी मंत्रालय ने शुरू की समर इंटर्नशिप ट्रेनिंग
रायपुर | सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की है। मंत्रालय साल में कुल 70 इंटर्नशिप देगा, जिनकी अवधि दो से तीन महीने होगी। इस दौरान छात्रों को दस हजार रुपए प्रतिमाह की राशि भी प्रदान की जाएगी। समर और विंटर सत्रों में यह इंटर्नशिप दी जाएंगी, जिनकी संख्या 35-35 होगी। इसके लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप अगले महीने शुरू होगी।