फेयरवेल में सीनियर्स ने शेयर किए कॉलेज के एक्सपीरियंस
रायपुर| कृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग कॉलेज (काइट) के बीई और एमबीए फाइनल के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी रखी गई। कार्यक्रम में सीनियर्स ने कॉलेज लाइफ के एक्सपीरियंस शेयर किए। सभी स्टूडेंट्स को उनके नेचर के अनुसार टाइटल दिया गया। आखिर में सीनियर्स और जूनियर्स ने मिलकर डांस भी किया। इस मौके पर एसबीए एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, सेक्रेटरी सौरभ बरड़िया, प्रवीण जैन, डॉ प्रांजलि गनी, प्राचार्य डॉ बीसी जैन व अन्य मौजूद रहे।