वाघा बॉर्डर पर 10 हजार लोगों को गिफ्ट करेंगे तिरंगा बैच
रायपुर | तिरंगा वंदन मंच के 12 सदस्य वाघा बॉर्डर जाकर दस हजार से ज्यादा लाेगों को तिरंगा बैच गिफ्ट करेंगे। 19 मई को मंच के सदस्य दिल्ली पहुचेंगे। वहां से अमृतसर के जलियावाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 21 मई की शाम वाघा बॉर्डर जाकर लगभग 10 हजार लोगों को तिरंगा बैच, तिरंगा, तिरंगा लॉकेट, तिरंगा ब्रेसलेट गिफ्ट करेंगे। कार्यक्रम का मकसद लोगों को तिरंगे के सम्मान में रोज तिरंगा बैच लगाने के लिए प्रेरित करना है। मंच के सदस्य जवानों को सम्मानित भी करेंगे। वाघा बॉर्डर जाने वाली टीम में अजय शर्मा, डाॅ. मुकेश शाह, विजय भट्टाचार्य, शुभा मिश्रा, अल्पना देशपांडे, रेखा शर्मा, अनिकेत वोहरा, निपेश प्रजापति, पुष्पा त्रिपाठी, संजय नायक, सुरेंदर सिंह शामिल हैं।