सहायक भौमिकीविद और खनिज निरीक्षक के लिए आवेदन 26 तक
रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक भौमिकीविद और खनिज निरीक्षक के 40 खाली पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पीएससी की ओर से सहायक भौमिकीविद के 9 और खनिज निरीक्षक के 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। परीक्षा शुल्क डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ ही चालान से कैश भी जमा किए जा सकते हैं।
परीक्षा शुल्क के लिए चेक और डीडी से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।