कन्या विद्यालय की छात्राओं को दी जा रही ट्रेनिंग
कन्या विद्यालय की छात्राओं को दी जा रही ट्रेनिंग
आरंग| मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा रायपुर जिले में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आॅन जाॅब ट्रेनिंग 14 से 28 मई तक होना है। जिसके अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्राओं को शासकीय उद्यान रोपणी पारागांव में कृषि ट्रेड में ट्रेनिंग कराया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पौधे लगाने के लिए ले-आउट तैयार करने की विधि, सिंचाई विधि, गमला भरने की विधि, कटाई-छटाई एवं प्रवर्धन विधि के बारे में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तुमेश देशलहरे के द्वारा जानकारी व भविष्य में स्वयं का व्यवसाय करने का मार्गदर्शन दिया गया।