शुभ होंडा, जीके होंडा में ऑल न्यू होंडा अमेज लॉन्च
रायपुर | होंडा कंपनी ने नए लुक आैर एग्रेसिव फीचर के साथ ऑल न्यू होंडा अमेज बुधवार को डीलरशिप शुभ होंडा व जीके होंडा में लॉन्च की। न्यू अमेज पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली कार है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है।
नई अमेज की कीमत 5.59 लाख रुपए से 8.99 लाख रुपए (एक्सशोरूम रायपुर) रखी है। होंडा ने अमेज में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन किया है। होंडा अमेज सीवीटी सहित छह वैरिएंट आैर पांच कलर्स में आ रही है आैर इसमें दो कलर नए है। कंपनी के मुताबिक नई अमेज की यह इंट्रोडेक्टिव प्राइस है। शुरुआत के बीस हजार कस्टमर्स इस प्राइस में गाड़ी ले सकेंगे, बाद में कीमतें बढ़ेंगी। होंडा अमेज के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर इंजन है जोकि 89 बीएचपी पावर और 110 एनएम टॉर्क को जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7 स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध कराया है। सीवीटी में पैडल शिफ्टर्स हैं जोकि इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में देखा गया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल मैनुअल 19.5 किमी प्रति लीटर और सीवीटी 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
शुभ होंडा में होंडा अमेज की लॉन्चिंग पर ताराचंद मंधान, प्रशांत मंधान व कंपनी की तरफ से एरिया मैनेजर सुमन राबाबी,आरएम(सेल्स ट्रेनिंग) धीरेश मल्होत्रा मौजूद थे।
इसी तरह जीके होंडा में लॉन्च पर अमर परवानी, पुनीत परवानी आदि मौजूद थे। लॉन्च के साथ बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को डिलिवरी दी गई।
एनएच एमएमआई में नी क्लिनिक की सुविधा आज
रायपुर | एनएच एमएमआई हॉस्पिटल की आेर से 17 मई को जोड़ों के दर्द पर विशेष आेपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं मई माह के प्रत्येक गुरुवार को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। इस क्लिनिक में 50 साल से अधिक उम्र के मरीजों को निशुल्क परामर्श की सुविधा होगी।
अविनाश आशियाना में फर्नीचर फ्री का ऑफर
रायपुर | अविनाश आशियाना में सलेक्टेड 1-बीएचके फ्लैट पर फर्नीचर फ्री का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं फ्लैट की कीमत 10.35 लाख रुपए रखी गई है। कबीर नगर स्थित प्रोजेक्ट में स्पॉट बुकिंग कराकर ऑफर का फायदा लेते हुए आशियाने के सपनों को पूरा किया जा सकता है। अविनाश ग्रुप के प्रबंध संचालक आनंद सिंघानिया ने बताया कि इस अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में लोग अपने बजट के अनुसार वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, माॅडर्न एमिनिटिज सहित शानदार लोकेशन में अपनी पसंद का घर चुन सकते हैं, जिसमें क्लब, जिम, मंदिर, जाॅगिंग ट्रैक, गार्डन, सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। 799 फ्लैट्स की इस परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो रहा है तथा पजेशन दिया जाना शुरू किया जा चुका है। यहां 550 से अधिक परिवारों ने बुकिंग कर ली है। प्रोजेक्ट में 6.63 लाख की शुरुआती कीमत में 1-बीके, 10.35 लाख में 1-बीएचके आैर 15.10 लाख में 2-बीएचके फ्लैट हैं।