पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल गेम्स: चयनित खेलों के तीन कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे

नेशनल गेम्स: चयनित खेलों के तीन कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रायपुर

खेल विभाग दिसंबर में गोवा में प्रस्तावित 36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटा है। गेम्स से पहले इसमें शामिल खेलों के कोचिंग कैंप के लिए विभाग अब तक खेल संघों के साथ दो बैठक कर चुका है। खेल संघ की ओर से तैयारियों के लिए पूरा ब्योरा भी मंगाया गया है।

इस बार कई खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए राज्य के बाहर भी भेजने की तैयारी है। इसके अलावा खिलाड़ियों को कैंप के लिए हॉस्टल भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा कई उद्योग भी खेलाें को बढ़ावा देने आगे आए हैं। विभाग ने गेम्स से पहले हर खेल के तीन कोचिंग कैंप लगाएगा।

पहले दो कैंप 21-21 दिन के होंगे जबकि अंतिम कैंप 13 दिन का लगेगा। कैंप की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है। हालांकि खिलाड़ियों को दिए जाने वाले बढ़े टीए-डीए पर अब तक फैसला नहीं हो सकता है। 36वें नेशनल गेम्स छग के लिए इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद होने वाले 37वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छग को ही करनी है।

जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है पहला कैंप

खबरें और भी हैं...