AICTE से फैलोशिप के लिए करें आवेदन
रायपुर | ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) नेशनल डॉक्टोरल फैलोशिप स्कीम शुरू कर रही है। इसके लिए आवेदन 12 मई से 10 जून तक किए जा सकते हैं। इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य रिसर्च को बढ़ावा देना है और यह स्कीम एआईसीटीई से संबद्धता प्राप्त संस्थानों के लिए है। इसके तहत अधिकतम 3 साल के लिए ग्रांट दी जाएगी। इस स्कीम के तहत हर साल 150 प्रतिभागियों को मौका दिया जाएगा।