पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को होगा स्टेट लेवल डांस कॉम्पिटीशन का ऑडिशन, फिनाले 27 को

20 को होगा स्टेट लेवल डांस कॉम्पिटीशन का ऑडिशन, फिनाले 27 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | डांस की फील्ड में करियर बनाने में इंट्रेस्ट रखने वालों को मंच देने के मकसद से डांस का महायुद्ध कॉम्पिटीशन आयोजित किया जा रहा है। स्टेट लेवल डांस कॉम्पिटीशन के लिए ऑडिशन 20 मई रविवार को मैग्नेटो मॉल में शाम 4 बजे से रखा गया है। ग्रैंड फिनाले 27 मई रविवार को होगा। कॉम्पिटीशन तीन कैटेगिरी में होगा। पहले में 5 से 12 साल, दूसरे में 13 से 17 और तीसरे में 18 से 25 साल तक के पार्टीसिपेंट्स अपना डांसिंग टैलेंट दिखा सकेंगे। प्रतिभागी सोलो डांस और ग्रुप डांस परफॉर्म कर सकते हैं। ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए मैग्नेटो मॉल की हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि सभी कैटेगिरी के विनर्स को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...