चुनाव परिणाम से सभी खेमों में बदला माहौल
कर्नाटक के नतीजों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा उत्साह से लबरेज है। कांग्रेस को झटका लगा है। वहीं जोगी कांग्रेस इस बात से उत्साहित है कि जनता दल सेकुलर को जिस तरह से कर्नाटक में सफलता मिली है उसी प्रकार यहां जोगी कांग्रेस को फायदा होगा। यानी कर्नाटक के नतीजों से तीन तरह के सुर छत्तीसगढ़ में बन गए हैं। भाजपा ने 65 प्लस सीटें जीतने की रणनीति पहले से तैयार की है लेकिन हाल में उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद कांफीडेंस थोड़ा लड़खड़ाया था। लेकिन कर्नाटक चुनाव ने भाजपा खेमे में माहौल बदल दिया है। कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर नए सिरे से चर्चा करने की बात हो रही है। लिहाजा इस बात के पूरे संकेत हैं कि दिसंबर में होने वाले चुनाव में यहां त्रिकोणीय संघर्ष होगा।