रायपुर | नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) योग के माध्यम से स्वास्थ्य और सौहार्द्र को बढ़ावा देने के मकसद से स्कूली स्टूडेंट्स के लिए योग ओलिंपियाड का आयोजन करने जा रही है। ओलिंपियाड ब्लॉक लेवल से शुरू होकर जिला, स्टेट और फिर नेशनल लेवल पर आयोजित होगा। नेशनल लेवल पर यह 18 से 20 जून को होगा। इसके लिए प्रतिभागी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।