कमल के गेंदबाजी से लीजेंड्स जीता, स्टार्स को दी शिकस्त
रायपुर | लीजेंड्स ने एमसीसी चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में राइजिंग स्टार्स को 17 रन से शिकस्त दी। रविवार को मंडी गेट स्थित क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए लीजेंड्स ने निर्धारित 16 ओवर में 132 रन बनाए। संदीप और इंदर ने 31-31 रन बनाए। जवाब में उतरी स्टार्स 15.4 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राकेश होतवानी ने 41 रन की पारी खेली। छह टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लीजेंड्स की यह पहली जीत है। विजेता टीम की ओर से सात रन और तीन विकेट लेने वाले कमल विधानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।