40 से अधिक खिलाड़ियों को मौका, दो उतर चुके नेशनल में
रायपुर | गर्वमेंट स्कूल डूमरतराई में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के हॉकी की ट्रेनिंग दी जा रही है। हॉकी को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए इस समर कैंप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर सरिता देवांगन ने बताया कि 16 जून तक आयोजित समर कैंप में अब तक 40 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा कोच अरुण ध्रुव ने खिलाड़ियों के लिए हॉकी की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी हॉकी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। स्कूल के दो खिलाड़ी नेशनल और पांच खिलाड़ी स्टेट में उतर चुके है।