पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार ऑनलाइन हुआ JEE एडवांस टाइम टेकिंग रहा पेपर 2, केमेस्ट्री ने उलझाया

पहली बार ऑनलाइन हुआ JEE एडवांस टाइम टेकिंग रहा पेपर-2, केमेस्ट्री ने उलझाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली बार जेईई एडवांस का ऑनलाइन एग्जाम रविवार को हुआ। दो पालियों में हुए एग्जाम के लिए शहर में 3 सेंटर बनाए गए थे, जिसमें लगभग 1500 स्टूडेंट्स अपीयर हुए। कंप्यूटर बेस्ड इस एग्जाम में देशभर से 2 लाख, 31 हजार 25 स्टूडेंट क्वालिफाई हुए थे, जिसमें 32 फीसदी स्टूडेंट्स एग्जाम में अपीयर नहीं हुए। एक्सपर्ट राघव मिश्रा ने बताया कि पहला पेपर एवरेज रहा। लेकिन सेकंड पेपर टाइम टेकिंग रहा। कई कैंडिडेट समय पर अपना पेपर सॉल्व नहीं कर पाए। एक्सपर्ट के अनुसार, इस बार जनरल का संभावित कटऑफ 108, ओबीसी का 90, एससी और एसटी का 44 तक जा सकता है। दोनों पेपर में इस बार 54-54 क्वेश्चन पूछे गए, जिसके लिए 180-180 मार्क्स निर्धारित थे। पेपर-2 में मैथ्स सेक्शन थोड़ा टफ रहा, वहीं केमेस्ट्री के ऑर्गनिक पार्ट के ट्रिकी सवालों ने स्टूडेंट्स को उलझाया।

10 जून को आएगा रिजल्ट

पेपर लीक होने के मामले को देखते हुए 25 मई को आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 29 मई को फाइनल आंसर लिस्ट जारी की जाएगी। 10 जून को जेईई-एडवांस का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

शहर के 3 सेंटर्स में लगभग 1500 कैंडिडेट ने दिया एग्जाम। पेन, कागज, गैजेट्स ले जाने की रही मनाही

JEE Advacne Online Exam

सरोना स्थित एग्जाम सेंटर के बाहर कैंडिडेट

खबरें और भी हैं...