पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योगासन में शिव तांडव रौद्र रूप 9 साल की शगुन ने किया योग डांस

योगासन में शिव तांडव-रौद्र रूप 9 साल की शगुन ने किया योग डांस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्पेशल बच्चों ने सदाबहार गानों की प्रस्तुति दी। वहीं, डांस स्टार 9 साल की शगुन ने योग डांस परफॉर्मेंस दी। पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने योगासन में शिव तांडव और उनके रौद्र रूप को दिखाया। इस मौके पर योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी की फील्ड में बेस्ट वर्क करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में कॉमनवेल्थ गेम लीडर विक्रम सिसोदिया को विशेष सम्मान के साथ मंजू झा, गंगा, डॉ. गणेश पांडेय, जगमोहन सिगवटी, प्रभात नायर, अरुण शुक्ला, शगुन सिंह, त्रिवेणी साहू, मधु बहादुर अरतवानी, ऋषभ त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यहां एम्स, रायपुर के डॉ. मृत्युंजय राठौर, रविवि के प्रो. डॉ कप्तान सिंह, राम अवतार शर्मा, प्रो. बंश गोपाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

योग डांस करतीं शगुन।

योगासन में रौद्र रूप दिखाते रविवि के स्टूडेंट्स ।

खबरें और भी हैं...