पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इग्नू शुरू करेगा ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा, स्टूडेंट करेंगे लाइव डिस्कशन

इग्नू शुरू करेगा ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा, स्टूडेंट करेंगे लाइव डिस्कशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अगर आप किसी स्ट्रीम या सब्जेक्ट में सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा करना चाहते हैं, तो इग्नू ने सेशन 2018-19 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दी है। नए सेशन से इग्नू स्टूडेंट्स के लिए ज्ञानधारा इंटरनेट ऑडियो काउंसिलिंग भी शुरू करने जा रहा है। स्टूडेंट्स सभी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ज्ञानधारा इंटरनेट ऑडियो काउंसिलिंग की नई सुविधा स्टूडेंट्स को इग्नू की वेबसाइट पर मिलेगी। वे सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक्सपर्ट से लाइव डिस्कशन कर सकेंगे। वे पहले अलग-अलग टॉपिक पर टीचर्स के लाइव लेक्चर सुनेंगे। इसके बाद वे चैट और टेलीफोन के जरिए उनसे बात कर सकेंगे। ज्ञानधारा काउंसलिंग को मोबाइल के पफिन ब्राउजर पर भी देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...