पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटराभांठा में सरपंच संघ की बैठक

कोटराभांठा में सरपंच संघ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटराभांठा में सरपंच संघ की बैठक

आरंग|
नया रायपुर स्थित ग्राम पंचायत कोटराभांठा भवन में 20 मई को सरपंच संघ का बैठक हुई, जिसमें सभी सरपंच जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में नया रायपुर के सभी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए चर्चा की गई। जिसमें क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए सुरक्षित जगह चयन, नया रायपुर के सभी लोगों के लिए 1200 वर्ग फीट जमीन का मांग, सभी ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम के लिए जगह सुरक्षित एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया।



जिसमें प्रमुख रूप से आरंग विधायक नवीन मारकण्डेय, नंदकुमार कोसले, ओमप्रकाश चंद्राकर, भगत यादव, नरेश यादव, रामखेलावन बंजारे, प्रभाकर रात्रि, मुरारी रात्रि, निरंजन साहू, संजय माखीजा, भारती एवं संतोष डहरिया उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...