चेस: स्टेट लेवल टूर्नामेंट आज से
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेेंट का आयोजन शुक्रवार से अंबिकापुर में कराया जा रहा है। 18 से 20 मई तक सीनियर मेंस और वुमेंस कैटेगरी में शुरू हो रहे ओपन टूर्नामेंट के लिए राजधानी की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुई। डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन किया गया। वुमेंस कैटेगरी में कोई भी खिलाड़ी नहीं उतर रहा है। टीम: सुशांत झा, पीएल शास्त्री और निखिल अग्रवाल।