चैलेंजर्स ने पांच विकेट से जीता मैच, रोहन का ऑलराउंड खेल
रायपुर | रॉयल चैलेंजर्स ने एमसीसी क्रिकेट लीग के तहत टेनिस बॉल से खेले जा रहे एक मुकाबले में आरसीएल को पांच विकेट से हराया। गुरुवार को खेले गए मैच में आरसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। विजेता टीम की ओर से एक विकेट और 27 रन बनाने वाले रोहन चावड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।