पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताइक्वांडो: 70 से अधिक जूनियर खिलाड़ियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

ताइक्वांडो: 70 से अधिक जूनियर खिलाड़ियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ताइक्वांडो का 21 दिवसीय समर कैंप गर्वमेंट स्कूल मठपुरैना लगाया गया है। 21 मई तक आयोजित इस कैंप में सब जूनियर और जूनियर गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में 70 से अधिक युवाओं को ताइक्वांडो की बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है। कैंप में मैच के दौरान किस जगह में हीट करने से कितने पॉइंट मिलते हैं। इस पर जानकारी दी रही है। इसके साथ ही सेल्फ डिफेंस में बारे में भी उन्हें बताया जा रहा है। कैंप के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के ट्रेनिंग का समय शाम 4.30 से 6.30 बजे तक रखा गया है। विभाग की ओर से कई जगह कैंप लगाए गए हैं जिससे नए युवाओं को खेल से जोड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...