पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर में तेज गर्मी, शाम को आधे घंटे की बारिश से राहत

दोपहर में तेज गर्मी, शाम को आधे घंटे की बारिश से राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर तेज गर्मी रही। तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक मौसम फिर बदला और तेज हवा के साथ बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे रुक-रुककर बारिश हुई। इस दौरान लगभग 7 मिमी पानी बरस गया। दोपहर की बारिश से शाम को मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया। दिनभर की गर्मी गायब हो गई। बारिश की वजह से वातावरण में नमी शाम को करीब 56 फीसदी के आसपास रह गई। इस दौरान हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी बिहार व उसके आसपास ऊपरी हवा में बने चक्रवात और दक्षिण उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश व उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बिहार और झारखंड होते हुए एक द्रोणिका भी है। इसके प्रभाव से समुद्र से नमी आ रही है। इधर, प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी आज बिलासपुर में रही। यहां पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नमी की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

रायपुर में आसमान साफ रहेगा। शाम या रात को हल्के बादल रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...