पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पतालों में जूडो और इंटर्न लगाएंगे मरीजों को इंजेक्शन

अस्पतालों में जूडो और इंटर्न लगाएंगे मरीजों को इंजेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतन व स्टाफ बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर अंबेडकर अस्पताल की 300 नर्सें शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। इसके कारण जूनियर डॉक्टरों व इंटर्न कर रहे मेडिकल छात्रों को नर्स की भूमिका निभाना होगी। मरीजों को इंजेक्शन लगाने से लेकर दवा देने का काम जूडो व इंटर्न करेंगे। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि हड़ताल से अस्पताल का कामकाज सामान्य ढंग से चलता रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

मांगें मनवाने के लिए अंबेडकर अस्पताल की नर्सें अप्रैल से काली पट्टी लगाकर काम कर रहीं थीं। इसके बाद मई में दो घंटे काम ठप कर प्रदर्शन करती रहीं। मांग नहीं मानने पर अंबेडकर समेत प्रदेशभर की 3000 नर्सें शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगी। अंबेडकर की नर्सें सुबह 10 बजे से ईदगाहभाठा स्थित धरनास्थल पर हड़ताल पर बैठेंगी। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में 35 से ज्यादा वार्ड हैं। इन वार्डों में मरीजों को इंजेक्शन लगाने के अलावा दवा देने का काम करती हैं।



हड़ताल के कारण मरीजों का इलाज प्रभावित होने की आशंका है। गुरुवार को डीन डॉ. आभा सिंह ने सभी एचओडी के साथ बैठक की। इसमें वार्डों में वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन किया गया।

ये रहेगी व्यवस्था

वार्डों में जूडो, इंटर्न के अलावा प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राओं की सेवाएं ली जाएंगी। ट्रामा सेंटर, आईसीयू, सीसीयू, लेबर रूम में विशेष व्यवस्था 38 संविदा नर्सों की ड्यूटी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक की ड्यूटी भी ।

खबरें और भी हैं...