रायपुर | रविवि से एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा जून-जुलाई में होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 26 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जबकि 27 से 29 मई तक प्रतिदिन सौ रुपए के विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकते हैं। एलएलबी प्रति सेमेस्टर नियमित व भूतपूर्व विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क 1170 है।
जबकि एटीकेटी का परीक्षा शुल्क 885 रुपए है। रविवि की वेबसाइट prsu.ac.in पर आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।