रायपुर | विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च रक्तचाप की जांच के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें 5 हजार 958 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
इसमें 755 व्यक्ति उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए। इन्हें आवश्यक निशुल्क जांच के बाद स्वस्थ्य जीवन शैली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।