पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल स्टूडेंट्स को गुड बैड टच की देंगे जानकारी, मूवी और स्टोरी से करेंगे अवेयर

स्कूल स्टूडेंट्स को गुड-बैड टच की देंगे जानकारी, मूवी और स्टोरी से करेंगे अवेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में एक्सपर्ट अब स्टूडेंट्स को गुड टच और और बैड टच की जानकारी देंगे। हर शनिवार को होने वाली बालसभा में उन्हें यह स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह व्यवस्था इस शिक्षण सत्र से शासकीय और निजी स्कूलों में लागू की जाएगी। पिछले दिनों में बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। कई बच्चों को यह पता ही नहीं होता कि कोई उन्हें किस इरादे से स्पर्श कर रहा है। यही वजह है कि वे उनके गलत इरादों को समझ नहीं पाते और उनके साथ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं। इस वजह से स्कूलों में प्राथमिकता के साथ बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी जाएगी। इसमें एक्सपर्ट बच्चों को कहानी के माध्यम से अवेयर करेंगे।

सीबीएसई स्कूलों में इस सत्र से होगी स्पेशल ट्रेनिंग

दिखाई जाएगी \\\"कोमल\\\'

सभी स्कूलों में कोमल फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म का प्रदर्शन कक्षा 3से 8वीं तक के बच्चों के लिए होगा। कोमल फिल्म को यू-ट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसका लिंक भी सभी स्कूलों को दे दिया जाएगा। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद सभी स्कूलों को 30 जून तक अपना फीडबैक भी देना होगा।

खबरें और भी हैं...