रायपुर | दिशा कॉलेज में गुरुवार से दस दिवसीय समर स्पेशल क्लासेस की शुरूआत हुई। पहले दिन 125 से ज्यादा बच्चों ने योग, कंप्यूटर, जुंबा, ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी जैसी एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया और ट्रेनिंग ली। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग की बारीकियां सीखीं और डिफरेंट डिजाइन की मेहंदी बनाना सीखा। प्रिंसिपल एके तिवारी ने कहा कि प्रोग्राम का मकसद बच्चों के हिडन टैलेंट को प्लेटफॉर्म देकर उसे निखारना है। इस मौके पर डॉ. रीता बेनजमीन, नागेंद्र देवांगन, महेंद्र सोनी, सौरभ, वायके खरे, युनूस और पूजा बतौर एक्सपर्ट मौजूद रहे।