योग के फायदे बताने के लिए ईशा फाउंडेशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित राजवाड़ा हॉल में सूर्य क्रिया और योगासन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एक्सपर्ट डॉ. संगीता ने बताया कि सूर्य क्रिया सूर्य नमस्कार का वास्तविक और प्राचीन रूप है, जिसमें 21 आसन एक निश्चित क्रम में किए जाते हैं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने फिट रहने के लिए योगासन किए। डॉ. संगीता ने बताया कि अगर आप फिट रहने और मसल्स को मजबूत करना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार करें, लेकिन अगर आप इस शारीरिक प्रक्रिया के जरिए ही आध्यात्मिक प्रक्रिया में जाना चाहते हैं, तो सूर्य क्रिया सबसे बेहतर विकल्प है। सूर्य क्रिया आपकी प्रणाली में सहजता लाने की दिशा में एक असाधारण प्रक्रिया है। सूर्य क्रिया की डेली प्रैक्टिस सभी बीमारियों से बचाती है और पॉजिटिविट एनर्जी देती है।