पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल पर रमन का कटाक्ष देखो छत्तीसगढ़ और सीखो विकास

राहुल पर रमन का कटाक्ष-देखो छत्तीसगढ़ और सीखो विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी गुरुवार को ट्विटर पर राहुल पर पहली कड़ी टिप्पणी की। इसके बाद पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने भी कई बार ट्वीट किए। गुरुवार को गांधी का राजधानी के इंडोर स्टेडियम में सम्मेलन था। इस बीच मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि विकास का पहाड़ा और सुशासन का क, ख, ग सीखने छत्तीसगढ़ आए राहुल गांधीजी का स्वागत है। देखो छत्तीसगढ़, सीखो विकास। इसके बाद मूणत ने राज्य के विकास की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने भी गांधी के स्वागत का ट्वीट किया। इसके बाद भाजपा ने भी इसी हैशटैग से प्रदेश के विकास से संबंधित तस्वीरें पोस्ट करते हुए गांधी का स्वागत किया। प्रदेश भाजपा ने गांधी पर ट्वीट किया कि राहुल गांधीजी, समृद्ध छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आपकी पार्टी के नेताओं को मतिभ्रम हो गया है। इसलिए राज्य में विकास खोज रहे हैं। छत्तीसगढ़ का विकास आपको चुनौती देता है कि आप बताएं कि क्या अमेठी छत्तीसगढ़ से ज्यादा विकसित है? विकास देखना है तो राजनांदगांव हो आएं। गुरुवार को भाजपा के कई नेताओं ने गांधी पर सोशल वार किए। इनमें प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

भाजपा ने कहा- राजनांदगांव में देखें विकास, नहीं तो अमेठी ले चलें

खबरें और भी हैं...