रायपुर | नागरिक अधिकार समिति ने प्रदेशभर में जारी मितानिनों की हड़ताल का समर्थन किया है। समिति के महासचिव शुभम साहू ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनरत मितानिनों से कहा कि प्रदेश की रमन सरकार से आम जनता, मजदूर, किसान, कर्मचारी और महिलाएं त्रस्त हैं। सरकार ने ठेकेदारों और दलालों को बढ़ावा दिया है, जो श्रमिकों का खून-पसीना चूस रहे हैं। नागरिक अधिकार समिति ने सरकार से मितानिनों की वेतन वृद्धि समेत 13 सूत्रीय मांग पूरी करने की मांग की है।