रायपुर | नागरिक उत्थान सामाजिक सेवा संस्थान रायपुर ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने 15 मई को ग्राम पंचायत मोहदी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को रोगों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस मौके पर मोहदी सरपंच वैशाली मोहदीवाले, उप सरपंच श्रीराम साहू, अविनाश मोहदीवाले, संस्था के अध्यक्ष तरुण पांडेय आदि मौजूद थे।