रायपुर | राष्ट्र सेविका समिति की ओर से 7 मई से 22 मई तक राजधानी में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यहां हिंदू महिलाओं को योग, व्यायाम और खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सुलभा ताई देशपांडे और स्वर्णलता सराफ की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन देवेंद्र नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में 22 मई को शाम 5 बजे होगा।