पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समता कॉलोनी के गायत्री मंदिर में 15 दिन चलेगा प्रशिक्षण

समता कॉलोनी के गायत्री मंदिर में 15 दिन चलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

गायत्री परिवार के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग तरह के संस्कारों के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी कार्यक्रमों के लिए गायन-वादन के अलावा संगीत की आवश्यकता पड़ती है। संगीत के माध्यम से गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने समता काॅलोनी स्थित गायत्री मंदिर ट्रस्ट में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गुरुवार को कला प्रशिक्षण का उद्घाटन गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस के हाथों हुआ। इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने कहा कि संगीत जीवन का रस है, जिससे जीवन के तार झंकृत हो जाते हैं। विषम परिस्थितियों में मानवी अंतःकरण को झकझोर कर आदर्शों पर चलने के लिए संगीत उपयुक्त साधन है। उन्होंने कहा कि सभी कलाओं में संगीत कला का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। मानवीय ह्रदय को तरंगित करने में इसका जादुई प्रभाव रहता है। संगीत आत्मा का स्वर है। गायन आत्मा की कला है। इतना ही नहीं, यह परमात्मोपासना का दिव्य माध्यम है। प्रशिक्षण के संबंध में मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने बताया कि पहले दिन प्रशिक्षणार्थियों को डफली, गायन, कर्मकांड और प्रवचन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से श्याम बैस, प्रशिक्षक सीताराम विश्वकर्मा, विद्याधर, कृष्ण कुमार साहू,श्यामलाल शर्मा,गणेशराम साहू के साथ गायत्री परिजन मौजूद रहे।

गायत्री परिवार के विचारों को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाने प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

खबरें और भी हैं...