पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस साल रमजान में 5 जुमे, आखिरी के ज्यादातर रोजे 15 घंटे तक के

इस साल रमजान में 5 जुमे, आखिरी के ज्यादातर रोजे 15 घंटे तक के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

रमजान के मुबारक महीने का पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। पहले रोजे के साथ ही रमजान की शुरुआत हो जाएगी। पहले रोजे की शुरुआत इस साल जुमे के दिन हो रही है। ऐसे में इस साल रमजान के दौरान पांच जुमे मिलेंगे। रमजान में जुमे के दिन बढ़ने को बेहद मुबारक माना जाता है। कई दशकों के बाद ऐसा हो रहा है, जब रमजान में पांच रोजे पड़ रहे हैं।

रमजान का पहला रोजा 15 घंटे से ज्यादा का होगा। यही स्थिति आखिरी रोजे के दिन भी बनेगी। इस बीच 30 दिनों तक 14 से 15 घंटे के रोजे होंगे। रमजान में पढ़ी जाने वाले तरावीह की विशेष नमाज गुरुवार को शुरू हो गई। राजधानी के 44 मस्जिदों में पहली तरावीह पढ़ाने के लिए देश के कई राज्यों से कुरआन के हाफिज राजधानी पहुंंचे। राजधानी में बुधवार को चली तेज आंधी की वजह से शाम को मौसम साफ नहीं हुआ। बादलों की वजह से कहीं चांद नजर नहीं आया। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा की ओर से आसपास के कई जिलों में चांद की तस्दीक के प्रयास किए गए। कहीं चांद नजर नहीं आया। इस वजह से देर शाम घोषणा की गई कि रमजान की पहली तारीख शुक्रवार को होगी।

तीसरे रोजे से सेहरी का वक्त घटेगा और इफ्तार का बढ़ेगा

तीसरे रोजे से सेहरी का वक्त घटना शुरू होगा। तीसरे रोजे की सेहरी 3 बजकर 49 मिनट पर खत्म होगी। जबकि इफ्तार के वक्त में बढ़ोतरी होगी। इफ्तार का वक्त 6 बजकर 44 मिनट होगा। 30वां और आखरी रोजा की सेहरी 4 बजकर एक मिनट पर पूरी होगी आैर इफ्तार भी 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। पहले और आखरी रोजे में करीब 28 मिनट का और इजाफा हो जाएगा।

मुस्लिम मोहल्लों में रमजान की रौनक

शहर के मुस्लिम मोहल्लों में गुरुवार शाम से ही रमजान की रौनक दिखने लगी थी। शहर के बैजनाथपारा और मौदहापारा में देर रात तक इफ्तार और सेहरी के लिए स्टॉल लगाने का काम चलता रहा। पहली तरावीह के साथ ही इन मोहल्लों में देर रात तक लोगों की चहल-पहल के साथ ही रौनक देखने को मिली। राजधानी के बैजनाथपारा, मौदहापारा, ईदगाहभाटा, मोमिनपारा, संजय नगर, राजातालाब समेत कई मोहल्लों में इफ्तार के लिए विशेष व्यंजनों की बिक्री की जाएगी। इन मोहल्लों में रमजान के लिए विशेष रोशनी के इंतजाम किए गए हैं।

ये होंगे रमजान के पांच जुमे

रमजान की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस पूरे महीने में 5 जुमे आएंगे। पहला जुमा रमजान की 1 तारीख को, दूसरा जुमा रमजान की 8 तारीख को, तीसरा जुमा रमजान की 15 को, चौथा जुमा 22 को और अाखिरी जुमा यानी जुमातुल विदा 30वें रमजान यानी 15 जून को होगा। शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर 16 जून को ईद उल फित्र मनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...