शांति नगर सिंधी पंचायत वुमंस विंग की ओर से सिंधी पैलेस में समर स्पेशल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप में योगा, डांस, कैलीग्राफी, ड्रॉइंग, इंग्लिश स्पीकिंग, जुंबा जैसी एक्टिविटी कराई जा रही हैं।
गुरुवार को कुकिंग क्लास में सलाद डेकोरेशन और मॉकटेल सहित कई डिश की रेसिपी सिखाई गई। मॉकटेल क्लास में कुकिंग एक्सपर्ट ईशानी तोतलानी ने रोज़, ब्लू लैगून, पान मोजिटो, चॉकलेट, लेमन मोजिटो, मैंगो, सनसेट मॉकटेल की रेसिपी बताई। ब्लू लगून बनाने के लिए सबसे पहले ग्लास में क्रश आइस डालें, फिर उसमें लेमन, चाशनी, पुदिना की पत्ती और ब्लू कलर एड करें। इसके बाद सोडा डालकर सर्व करें। एक्सपर्ट कविता नारा ने सलाद डेकोरेशन के टिप्स दिए। कार्यक्रम में पूजा भाटिया, शारदा कटारिया, एसपी जैन, दिया इसरानी, शोभा बक्शानी और डॉ. वर्षा दानवानी सहित अन्य मौजूद रहे।
इस तरह सिखाया सलाद डेकोरेशन।