पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचीन धरोहरों पर बनाईं पेंटिंग जसवंत और मनोज रहे विनर

प्राचीन धरोहरों पर बनाईं पेंटिंग जसवंत और मनोज रहे विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने इंटरनेशनल म्यूजियम डे के मौके पर गुरुवार को क्विज और पेंटिंग कॉम्पिटीशन रखा। महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में हुए कॉम्पिटीशन में बच्चों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों पर पेंटिंग बनाईं।

वहीं, क्विज में प्राचीन स्मारक, इतिहास, पुरातत्व और संग्रहालय विषय पर क्वेश्चन पूछे। पेंटिंग में सीनियर कैटेगिरी में जसवंत रंगेल फर्स्ट, साक्षी यादव सेकंड और अंकिता बोधवानी थर्ड पोजिशन पर रहीं। जूनियर कैटेगिरी में मनोज साहू फर्स्ट, करण निषाद सेकंड और शशिकांत यादव थर्ड रहे। क्विज में खुशंत फर्स्ट, योगेश सोना सेकंड और नेहा मंडावी को थर्ड पोजिशन मिली।

व्याख्यान आज: शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में ‘हाईपर कनेक्टेड म्यूजियम: नए प्रयास, नए लोग’ विषय पर व्याख्यान रखा गया है। इसमें पद्मश्री एके शर्मा, डॉ. राकेश तिवारी (लखनऊ), डॉ. जीएस रौतेला (कोलकाता), प्रो. एलएस निगम, अशोक तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। पेंटिंग आैर क्विज कॉम्पिटीशन के विनर्स को सम्मानित भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...