रायपुर | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमन सिंह से हुई मुलाकात की फोटो पोस्ट की है। शहर में हुए कार्यक्रम में दोनों के बीच वाइल्ड लाइफ डेवलपमेंट के साथ छत्तीसगढ़ में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के संबंध में बातचीत हुई थी। इस दौरान अनिल कुंबले और अमन सिंह ने बैंगलुरू से जुड़ी पुरानी यादें भी ताजा कीं। ट्वीट में अनिल कुंबले ने लिखा है कि अमन सिंह से मुलाकात और बैंगलुरू के दिनों को याद करना मेमोरेबल रहा। अनिल कुंबले छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट और वॉइल्ड लाइफ के ब्रांड एम्बेसडर हैं। वे वन्य जीव प्रेमी भी हैं।