पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिक्सर यूज करने से लंबे समय तक टिकेगा मेकअप

फिक्सर यूज करने से लंबे समय तक टिकेगा मेकअप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स वुमंस विंग की ओर से सेल्फ ग्रूमिंग, लाइट मेकअप और ब्राइडल मेकअप पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बॉम्बे मार्केट स्थित चैंबर भवन में रखे गए कार्यक्रम में ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी टुटेजा ने कॉलेज गोइंग गर्ल्स और वर्किंग वुमंस को रोज करने लायक लाइट मेकअप सिखाया। उन्होंने बताया, अगर आप चाहती हैं कि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो फेस क्लीन करने के बाद मेकअप शुरू करें। पहले बेसिक स्टेप क्लींजिंग, टोनिंग, माइश्चराइजिंग जरूर करें। इससे चेहरे को न्यूट्रीशन मिलता है। सबसे पहले आई मेकअप करें। इसके लिए सिर्फ लाइनर और काजल लगाना ही काफी नहीं। इनर आई बॉल में लाइट शेड और आउटर आई बॉल में डार्क ब्राउन विद ब्लैक शेड अप्लाई करें। लोअर लाइन में काजल लगाएं, जैल लाइनर लगाएं और मस्कारा लगाकर आंखों को खूबसूरत बनाएं। लिप मेकअप में अच्छी आउटलाइन के बाद क्रीम मैट लिपस्टिक ब्रश की मदद से होंठों पर फील करें। ऑयली और ड्राय स्किन के अनुसार प्राइमर यूज करें। कंसीलर लगाएं, फिर फाउंडेशन और कॉम्पेक्ट से फिनिशिंग टच दें। चिक बोंस को हाइलाइट करें और लास्ट में मेकअप फिक्सर लगाकर मेकअप को ब्लॉक कर दें। ट्रेनर ने बताया कि हमेशा स्किन टाइम के अनुसार कॉस्मेटिक यूज करें और अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट यूज करें, ताकि स्किन पर कोई साइड इफैक्ट न हो।

चैंबर ऑफ कॉमर्स वुमंस विंग ने रखी सेल्फ ग्रूमिंग वर्कशॉप, गर्ल्स और वर्किंग वुमंस को दिए टिप्स

चैंबर भवन में रखे गए कार्यक्रम में ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी टुटेजा ने दिए मेकअप टिप्स।

सिखाएंगे फायरलेस कुकिंग

शुक्रवार को दोपहर 4 से 6 बजे तक बॉम्बे मार्केट स्थित चैंबर भवन में फायरलेस कुकिंग की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...