रायपुर | महावीर नगर महिला विंग की आेर से नारी शक्ति ट्रेनिंग कैंप 21 से 26 मई शाम 4 बजे से संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन महावीर नगर में रखा जा रहा है। इसमें महिलाओं को मेकअप, बेकिंग, स्टार्टर स्नैक्स सहित कई डिश बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के आखिरी दिन बेस्ट परफॉर्म करने वालों को प्राइज दिया जाएगा। इसमें किसी भी उम्र की महिला शामिल हो सकती हैं।