कैंब्रिज आईजीसीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
कैंब्रिज आईजीसीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
रायपुर | कैंब्रिज आईजीसीएसई बोर्ड एग्जामिनेशन का 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें शहर की गरिमा अग्रवाल ने 5 ए यानी ए स्टार हासिल किया है। जवाहर नगर निवासी गरिमा लॉ से ग्रेजुएशन करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। गरिमा ने सक्सेस का क्रेडिट पैरेंट्स संजू और मनमोहन अग्रवाल को दिया।