समग्र आजाद क्रांति पार्टी ने मनाई अंबेडकर जयंती
रायपुर| राष्ट्रीय समग्र आजाद क्रांति पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती संतोषी नगर में मनाई। इस मौके पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गोयल ने इस मौके पर कहा कि डॉ. अंबेडकर देश के नागरिकों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने संविधान की मूल अवधारणा में मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और प्राकृतिक न्याय को शामिल किया। उन्होंने भारतीयों को हमेशा संगठित रहने की सीख दी। इस दौरान राजेश कुमार पुरोहित, धर्मेंद्र जैन, अजय पाटिल, मो. जमील, पीतांबर सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।