सामाजिक संस्था वक्ता मंच 6 को करेगा संघर्षशील महिलाओं का सम्मान
रायपुर| सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच की ओर से 6 मई को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संघर्षशील महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यहां राजधानी और आसपास के इलाकों की उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जो समाजहित को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। महिला इकाई संयोजिका प्रगति पराते ने बताया कि मंच की ओर से पिछले 10 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिक्षा, खेल, चिकित्सा, पत्रकारिता, कला आदि विधा से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।