आंगनबाड़ी महिलाओं ने काली का रूप धरा, सरकार को झुकाने की कोशिश जारी
रायपुर | आंगनबाड़ी की महिलाओं ने हड़ताल के 42वें दिन ईदगाहभाठा मैदान से कंकाली तालाब तक रैली निकाली। इनमें से कुछ काली के रूप में नजर आईं तो कुछ सिर पर खप्पर रखे दिखीं। दरअसल, मांग पूरी नहीं होने से भड़की महिलाएं अब काली माता के जरिए सरकार को अपना गुस्सा दिखाकर झुकाने की कोशिश कर रहीं हैं। इधर, रविवार की मेडिकल जांच में पता चला कि जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू का हीमोग्लोबिन गिरकर 6 ग्राम हो गया है। वे और उनकी 2 और साथी पिछले एक हफ्ते से लगातार भूख हड़ताल पर हैं।